{"_id":"587a6afd4f1c1b222aba8c6f","slug":"station-35-personnel-seeking-to-protect","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन की सुरक्षा के लिए 35 कर्मियों की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन की सुरक्षा के लिए 35 कर्मियों की मांग
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए आरपीएफ ने 35 अतिरिक्त कर्मियों की मांग की है। आरपीएफ के अधिकांश कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है, जिसके चलते मुख्यालय से मांग की गई है। गणतंत्र दिवस नजदीक है। दिल्ली से सटा होने के कारण गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा अहम हो जाती है।
विज्ञापन
किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने रणनीति तैयार कर ली है। आरपीएफ प्रभारी आरके कनौजिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने के साथ कुछ ट्रेनों को परेड होने तक आउटर में रोका जा सकता है।
विज्ञापन
प्लेटफार्म की सिक्योरिटी के साथ ही ट्रेनों में असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग की जाएगी। कर्मचारियों की कमी के चलते दिक्कत नहीं हो, इसके लिए 35 कर्मियों की मांग की गई है।
विज्ञापन
पेंड्रोल क्लिप चुराते दो लोग गिरफ्तार
आरपीएफ ने पेंड्रोल क्लिप चुराते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे आरपीएफ ने 22 क्लिप बरामद की हैं। दोनों पर रेलवे प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया ने बताया कि आरपीएफ कर्मियाें ने गश्त के दौरान सोनू और राजकुमार को रेलवे ट्रैक पर लगी पेंड्रोल क्लिप को खोलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह दोनों आरएच 5 हट पर ये क्लिप चुरा रहे थे। क्लिप चुराकर कबाड़ियों को बेचते थे।
जीआरपी ने पकड़े मोबाइल चोर
जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों में मोबाइल लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश लाखन, दीपक व नितिन से सात एंड्राइड मोबाइल बरामद किए हैं। लाखन ने जनसाधारण एक्सप्रेस में एक यात्री से मोबाइल लूटा था। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
कोहरे की वजह से ट्रेन कैंसल
कोहरे के कारण ट्रेनों के कैंसल होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी कई ट्रेनें कैंसल रही हैं, जिसमें लखनऊ-झांसी इंटर सिटी, लखनऊ-आगरा कैंट इंटर सिटी, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटर सिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, जोगबनी एक्सप्रेस कैंसल हैं।
जबकि महाबोधि एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कालका शाताब्दी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।