फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sresham entered office property dealer killing

सरेशाम ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Fri, 27 May 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Fri, 27 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sresham entered office property dealer killing
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
इंद्रापुरी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर प्रवीन मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेशाम वारदात को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश बाइक लहराते हुए दिल्ली की ओर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 9 एमएम के चार खोखे बरामद किए हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक वारदात के तार 13 मई को ग्रेटर नोएडा के कासना में हुई प्रॉपर्टी डीलर भीम सिंह की हत्या से जुड़े हो सकते हैं।  
विज्ञापन


 ए-ब्लाक इंद्रापुरी कालोनी में प्रवीन मित्तल (45) उर्फ चीनू परिवार के साथ रहते थे। घर से कुछ दूरी पर ही मित्तल प्रॉपर्टीज एंड बिल्डर्स नाम से उनका ऑफिस है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने ऑफिस में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके ऑफिस में घुसकर प्रवीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रवीन को चार गोलियां लगीं। इनमें से एक उनके सिर, दूसरी सीने, तीसरी पेट और चौथी गोली हाथ में लगी।

इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश दिल्ली की ओर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि मामला रंजिश के चलते हत्या का लग रहा है। उनके अनुसार करीब 15 दिन पूर्व नोएडा में बलराम नगर एक्सटेंशन कालोनी निवासी भीम सिंह की हत्या कर दी गई थी।

भीम की हत्या के आरोप में पुलिस ने आशु निवासी इंद्रापुरी कालोनी को जेल भेजा था। इसी मामले में प्रवीन के बेटे गोलू की भी तलाश नोएडा पुलिस कर रही थी। प्रवीन की हत्या के पीछे भीम की हत्या एक वजह हो सकती है। जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेंगे। आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रवीन का ऑफिस इंद्रापुरी चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। घटनास्थल पर पहुंचे नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा ने कहा कि क्षेत्र की पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय हो गई है।  


सभासद बबलू गुर्जर की हत्या से जारी है खूनी संघर्ष!
दरअसल, साल 2008 में सभासद बबलू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप बीती 13 मई को मारे गए भीम सिंह गुर्जर पर लगे थे। हत्या के आरोप में भीम सिंह लंबे समय तक जेल में रहा।

आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद बबलू गुर्जर के बेटे आशु ने भीम सिंह को समझौते के लिए बुलाया ओर ग्रेटर नोएडा के कासना ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव गाजियाबाद के बृज विहार पुलिया के पास फेंक दिया।

आशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रवीन का बेटा गोलू और आशु दोस्त हैं। पुलिस को भीम सिंह गुर्जर की हत्या में गोलू के शामिल होने का भी शक है। चार दिन पहले ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गोलू से पूछताछ के लिए प्रवीन के घर दबिश दी थी। पुलिस को शक है कि मर्डर में गोलू का हाथ होने की सूचना मिलने के चलते भीम सिंह का कोई सगा संबंधी प्रवीन की हत्या करवा सकता है।


दोपहर से गोलू भी है घर से गायब
पुलिस के अनुुसार बृहस्पतिवार दोपहर से प्रवीन के बेटे गोलू का कुछ पता नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि गोलू नोएडा पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस को शक है कि बदमाश गोलू की हत्या करने आए थे। मगर गोलू के न मिलने पर ऑफिस पर मौजूद उसके पिता प्रवीन की हत्या कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed