{"_id":"5759ca984f1c1b17489c5a5c","slug":"software-engineer-attack-builder-employee-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला, बिल्डर के कर्मचारी पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला, बिल्डर के कर्मचारी पर आरोप
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन के क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी के बाहर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला किया गया। आरोप बिल्डर के कर्मचारी पर है। घटना से नाराज रेजिडेंट्स ने बृहस्पतिवार रात सिहानी गेट थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुधांशु अवस्थी ने बताया कि वह क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी स्थित पी-ब्लॉक में दसवीं मंजिल पर रहते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे वह बेटी मृदुला के साथ कार से मार्केट जा रहे थे।
जब वह सोसायटी के गेट पर पहुंचे तो बिल्डर के चार कर्मचारियों ने उन्हें हाथ से इशारा कर रुकने के लिए कहा। कार रोकने पर एक कर्मचारी वहां पर आया और शीशा नीचे करने को कहा। आरोप है कि शीशा नीचा करते ही वह गाली-गलौच करने लगा और विरोध जताने पर उन पर हाथ उठा दिया।
विज्ञापन
इससे उनकी बेटी भी रोने लगी। सोसायटी के अन्य लोगों ने यह देखकर शोर मचाया और आरोपी को पकड़ने के लिए दौडे़। पकडे़ जाने के डर से आरोपी अपने साथियों के साथ कार में बैठकर भाग गया।
इंजीनियर ने दावा किया है कि सोसायटी में असुविधाओं और ब्रॉशर के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिलने से उन लोगों में बिल्डर के खिलाफ नाराजगी है। मूलभूत सुविधाएं जैसे पार्किंग, सीवर, पानी, जिम आदि के भी न मिलने पर वह लोग 7 जून से सोसायटी में धरने पर बैठे हैं।
केडीपी ग्रांड सवाना के एओए अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि रेजिडेंट्स के पास धरना प्रदर्शन की अनुमति भी थी, बावजूद इसके एजेंटों ने दादागिरी दिखाई है। उधर, एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
धरना दे रहे रेजिडेंट्स का टेंट उखाड़ा, धमकाया
रेजिडेंट्स ने बताया कि इंजीनियर पर जानलेवा हमला करने से पहले बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे बिल्डर के एजेंट धरना स्थल पर पहुंचे और धरना खत्म करने के लिए उन्हें धमकाने लगे। टेंट उखाड़कर फेंक दिया।
इसके बाद भी धरना समाप्त नहीं हुआ तो हमला किया। उन्होंने बताया कि क्लासिक रेजिडेंसी के लोगों के द्वारा किए जा रहे धरने के समर्थन में राजनगर एक्सटेंशन की अन्य सोसायटी के लोग भी उतर आए हैं।