फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snatcher arrested rush to plunder doctor Chen

डॉक्टर से चेन लूटकर भागते स्नैचर को दबोचा

Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Snatcher arrested rush to plunder doctor Chen
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बृज विहार मार्केट में शुक्रवार सुबह महिला की चेन लूटकर भाग रहे तीन स्नैचरों को लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए घेर लिया। खुद को घिरता देख दो स्नैचर बाइक से कूदकर भाग निकले जबकि एक को लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश से टूटी हुई चेन और बाइक बरामद की गई है। पुलिस स्नैचर से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अभी स्नैचर के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


बृज विहार बी-ब्लॉक निवासी महेंद्र इलाके में पेंट शॉप चलाते हैं। उनकी पुत्रवधू डॉक्टर श्वेता बृज विहार में ही क्लीनिक चलाती हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह क्लीनिक के बाहर खड़ी थीं तभी पीछे से काले रंग की पल्सर पर आए  तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। श्वेता ने शोर मचा दिया। इस पर पास ही खड़े कुछ लोगों ने बदमाशों को सामने से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को सामने से आता देख तीनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। लोगों ने एक स्नैचर को घेरकर पकड़ लिया, जबकि दो भाग निकले। लोगों ने स्नैचर को जमकर धुना और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।  

लूट की बाइक से स्नैचिंग को देते थे अंजाम
चौकी इंचार्ज प्रमोद गौतम ने बताया कि जो नंबर बाइक की नंबर प्लेट पर लगा है, वह फर्जी है। पूछताछ में पता चला है कि बाइक भी लूट की है। हालांकि पता लगाया जा रहा है कि बाइक कहां से लूटी गई है।


एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाश शामली का रहने वाला है। वह साथियों के साथ गाजियाबाद के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ आदि शहरों में दो दर्जन से अधिक स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वैशाली सेक्टर-1 में भी दो स्नैचर दबोचे
उधर, कौशांबी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश कर भाग रहे दो स्नैचर्स को पुलिस ने वैशाली सेक्टर-1 में लोगों की मदद से धर दबोचा। दोनों के पास से बाइक और चाकू बरामद किए गए हैं।

एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि रेडिसन होटल के पास से गुजर रही एक महिला से चेन लूट की कोशिश करने पर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर पास में ही खड़ी पीसीआर वैन-47 ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

बदमाश वैशाली सेक्टर-1 में घुस गए। पीसीआर वैन उनका पीछा करती रही। इस दौरान इलाहाबाद बैंक के पास पीसीआर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिर गई तो बदमाश उतरकर भागने लगे।


लोगों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों कई स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed