फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopper to the sale deed Then he shot and killed, serious

दुकानदार ने बैनामा करने को कहा तो मार दी गोली, गंभीर

Sun, 19 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी Updated Sun, 19 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shopper to the sale deed Then he shot and killed, serious
shot dead - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र में प्लाट का बैनामा करने का कहना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। दूसरे पक्ष ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घायल दुकानदार असलम नाहल गांव का रहने वाला है। वह मसूरी में परचून की दुकान चलाता है। असलम के भाई अकरम ने बताया कि करीब दो साल पहले असलम ने पड़ोस में रहने वाले जाहिद से साढ़े छह लाख रुपये देकर एक प्लाट लिया था लेकिन किसी कारण वह उस समय प्लाट का बैनामा नहीं करा पाया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर असलम बैनामा कराने के लिए एक बार फिर जाहिद के घर गया था, जहां उसकी जाहिद और उसके परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद देर शाम करीब साढ़े सात बजे जाहिद उसका बेटा मेराज व भाई फिरोज असलम के घर आए और उसे तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली असलम की दाईं ओर सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पहले उसे मसूरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, असलम की हालत गंभीर बनी हुई है।


रविवार सुबह असलम के भाई ने मसूरी थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मसूरी एसएचओ दिनेश यादव का कहना है कि पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed