फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seeing the fire baby ... rides parents

आग देख कांपे बच्चे... दौड़े पेरेंट्स

Wed, 03 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 03 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Seeing the fire baby ... rides parents
बस में लगी आग - फोटो : file photo

अहिंसाखंड दो में सीएनजी लीक होने से बस में लगी आग देखकर बच्चे कांप गए। बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार शिक्षिका, कंडक्टर और दुकानदार ने बहादुरी दिखाकर बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। बस में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चे थे।

विज्ञापन


जैसे ही बस में आग लगने की सूचना बच्चों के परिजनों को मिली वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।  बस में सवार आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद बस में करीब 60 बच्चे बैठे। इनमें से करीब 15 बच्चे रास्ते में उतर गए। वह ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठा था।
विज्ञापन


बस के अहिंसाखंड दो के चौराहे पर पहुंचते ही अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। बस में टीचर शिवानी और कंडक्टर अजय ने पास के नारियल वाले अंकल की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिवानी मैडम ने किसी अंकल के फोन से स्कूल में बस में आग लगने की सूचना दी। बस स्टॉप पर खड़े कुछ बच्चों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। इस पर कोई परिजन अपने दफ्तर से तो कोई घर से भागकर घटनास्थल पर पहुंचा। यहां बच्चों को सकुशल देख उनकी जान में जान आई।


दुकानदार का हुआ 50 हजार का नुकसान    
करीब 10 साल से अहिंसाखंड चौराहे पर नारियल पानी बचने वाले वरेली निवासी वासीब इंसानियत की मिसाल पेश की है।  उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को बसों से निकला। इस दौरान उनकी दुकान में रखे तरबूज और नारियल जल गए।

उनका कहना था कि सोमवार को ही 50 हजार रुपये का माल लाए थे। आग से सारा माल जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed