{"_id":"57965b174f1c1b697d21e47b","slug":"scotty-truck-collision-the-death-of-two-young-men-aboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ तिराहे के पास रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हादसा रविवार रात करीब पौने 12 बजे हुआ। अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र के धोबीवाली गली निवासी अनिल और विजय निवासी मधुबनी (बिहार) स्कूटी पर जा रहे थे। विजय स्कूटी चला रहा था और अनिल पीछे बैठा था।
हापुड़ तिराहे पर सामने से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इस दौरान आते-जाते वाहन चालक रुक गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अनिल (21) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि विजय को दिल्ली जीटीबी रेफर किया गया है। सोमवार सुबह विजय की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है, जिस कारण पता नहीं चला कि उन्होंने हेलमेट पहना था या नहीं। विजय जिम में और अनिल एक कारोबारी के घर पर नौकरी करता था। एसएचओ नगर कोतवाली ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
आरोपी चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि रविवार दोपहर एएलटी के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी चालक को पकड़ नहीं सकी है।