फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sanitary Inspector Cantt Board on a two-day remand

कैंट बोर्ड का सेनेटरी इंस्पेक्टर दो दिन की रिमांड पर

Wed, 21 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Wed, 21 Sep 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Sanitary Inspector Cantt Board on a two-day remand
न्यायालय - फोटो : file photo

मेरठ से गिरफ्तार कैंट बोर्ड के सेनेटरी इंस्पेक्टर को सीबीआई विशेष कोर्ट ने पूछताछ केलिए दो दिनों के कस्टडी रिमांड पर दे दिया है। आरोपी सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश यादव ने एक अभ्यर्थी से पंप ऑपरेटर भर्ती कराने के नाम पर दस लाख रुपये मांगे थे। सीबीआई ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


सीबीआई टीम दोपहर बाद आरोपी योगेश यादव को लेकर विशेष न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद की कोर्ट में पहुंची। लोक अभियोजक पुष्कर के अनुसार मेरठ में ही रहने वाले अनुज नामक युवक ने सीबीआई से शिकायत की थी कि मेरठ कैंट में चल रही भर्ती में रिश्वत मांगी जा रही है। अनुज ने सीबीआई को बताया कि उसने पंप ऑपरेटर के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


इसके इंटरव्यू में पास कराने के नाम पर कैंट बोर्ड के सेनेटरी इंस्पेक्टर, जिनके पास सुपरवाइजर का भी चार्ज है, ने 10 लाख रुपये बतौर रिश्वत मांगे। इस शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाया और केमिकल लगे दस लाख रुपये अनुज को दिए। आरोपी योगेश ने अनुज को रकम लेकर कैंट स्थित कैंटीन में बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही अनुज ने रिश्वत की रकम उसे दी, वहां पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने योगेश यादव को धर दबोचा।सीबीआई जांच अधिकारी ने कोर्ट में एक अर्जी देकर आरोपी से पूछताछ करने के लिए उसका पांच दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा। सीबीआई का कहना था कि कैंट में 6 शिक्षक, 14 बाबू, 2 पंप ऑपरेटर और एक हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती चल रही है।


इस गोरखधंधे में कुछ बडे़ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को दो दिन का कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया। इसके बाद सीबीआई टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed