{"_id":"56fd51624f1c1bd337f00105","slug":"rape-victim-in-critical-condition-mmg-shift","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेप पीड़िता की हालत गंभीर, एमएमजी में शिफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता की हालत गंभीर, एमएमजी में शिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थानाक्षेत्र की कालोनी में रेप से आहत होकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली दलित किशोरी की हालत गंभीर है। उसे एमएमजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। परिजनों की मांग है कि किशोरी का इलाज प्रशासन किसी अच्छे अस्पताल में करवाए।
विज्ञापन
हालांकि इसके लिए अभी परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों को कोई प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। दूसरी ओर, इस मामले में फरार आरोपी रेंचो की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर विधायक सुरेश बंसल ने किशोरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
बसपा के अन्य पदाधिकारी भी परिवार से मिलने गए। बता दें कि मंगलवार शाम को कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी से एमबीए छात्र पुष्पेंद्र यादव ने घर में घुसकर रेप किया था। पुष्पेंद्र का दोस्त रेंचो घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
रेप से आहत होकर किशोरी ने आत्मदाह की कोशिश की थी। शिकायत मिलने पर कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुष्पेंद्र को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।