{"_id":"5751afa24f1c1b2438109848","slug":"pretext-of-getting-a-home-loan-auto-driver-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम लोन दिलाने का झांसा देकर ऑटो चालक को ठगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होम लोन दिलाने का झांसा देकर ऑटो चालक को ठगा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक को ठगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान खरीदने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने ऑटो चालक से छह लाख रुपये ठग लिए। ऑटो चालक ने लाल कुआं चौकी पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत ऑटो चालक ने एसएसपी ऑफिस में की है।
विज्ञापन
छपरौला में रहने वाले ऑटो चालक नंदलाल ने बताया कि चार माह पहले उसे एक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान दिखाया था। इसे वह खरीदना चाहता था। इस मकान पर लोन दिलाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने एक व्यक्ति से मिलवाया था जो कि खुद को फाइनेंसर बताता है।
विज्ञापन
मकान पर 14 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर फाइनेंसर ने ऑटो चालक से छह लाख रुपये ठग लिए। फाइनेंसर ने उससे चार लाख रुपये लोन दिलाने का कमीशन और दो लाख रुपये लोन के कागज तैयार कराने के नाम पर लिए थे। छह लाख रुपये हड़पने के बाद उसने एचडीएफसी बैंक का फर्जी चेक दिया।
विज्ञापन
बैंक में जाकर चेक के फर्जीवाडे़ का पता चला तो आरोपी ने दूसरे बैंक का चेक दिया, वह भी फर्जी निकला। मामले की शिकायत लाल कुआं चौकी पुलिस से की गई। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर आश्वासन देकर टरकाती रही।
शुक्रवार को नंदलाल ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।