फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pretext of getting a home loan, auto driver cheated

होम लोन दिलाने का झांसा देकर ऑटो चालक को ठगा

Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
pretext of getting a home loan, auto driver cheated
ऑटो चालक को ठगा - फोटो : अमर उजाला

 मकान खरीदने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने ऑटो चालक से छह लाख रुपये ठग लिए। ऑटो चालक ने लाल कुआं चौकी पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत ऑटो चालक ने एसएसपी ऑफिस में की है।

विज्ञापन


छपरौला में रहने वाले ऑटो चालक नंदलाल ने बताया कि चार माह पहले उसे एक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान दिखाया था। इसे वह खरीदना चाहता था। इस मकान पर लोन दिलाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने एक व्यक्ति से मिलवाया था जो कि खुद को फाइनेंसर बताता है।
विज्ञापन


मकान पर 14 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर फाइनेंसर ने ऑटो चालक से छह लाख रुपये ठग लिए। फाइनेंसर ने उससे चार लाख रुपये लोन दिलाने का कमीशन और दो लाख रुपये लोन के कागज तैयार कराने के नाम पर लिए थे।  छह लाख रुपये हड़पने के बाद उसने एचडीएफसी बैंक का फर्जी चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में जाकर चेक के फर्जीवाडे़ का पता चला तो आरोपी ने दूसरे बैंक का चेक दिया, वह भी फर्जी निकला। मामले की शिकायत लाल कुआं चौकी पुलिस से की गई। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर आश्वासन देकर टरकाती रही।

शुक्रवार को नंदलाल ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed