फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police surrounded the victims of online fraud

ऑनलाइन ठगी की शिकार महिलाओं ने घेरा थाना

Thu, 17 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police surrounded the victims of online fraud
online - फोटो : demo pic

रकम को ऑनलाइन दोगुना करने का झांसा देकर ठगी गईं करीब 100 महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कविनगर थाने में हंगामा किया। उन्होंने आस्ट्रेलिया की एक कंपनी और राजनगर की दो महिलाओं पर करीब सवा करोड़ की ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की एक ऑनलाइन कंपनी है।

विज्ञापन


इस कंपनी की राजनगर में रहने वाली दो महिलाएं मेंबर हैं। आरोप है कि इन दोनों महिलाओं ने राजनगर और कविनगर की 100 से अधिक महिलाओं से रकम दोगुना करने का झांसा देकर 25-25 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उनसे कंपनी में जुड़ने से पहले दोनों महिलाओं ने वादा किया था कि उनके अकाउंट में प्रतिदिन 500 रुपये आएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 120 दिन बाद उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी। साथ ही अगर वह एक नए सदस्य को कंपनी से जोड़ेंगी तो उनके अकाउंट में 120 रुपये प्रतिदिन आएंगे। महिलाओं का कहना है कि पिछले दो महीने से वह राजनगर में कंपनी और दोनों महिलाओं के घर पर लगातार चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिलाएं उन्नति विकास संस्थान की अध्यक्ष और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा से जाकर मिलीं। पूजा चड्ढा महिलाओं के साथ बृहस्पतिवार को कविनगर थाने में पहुंचीं। उन्होंने कंपनी की दोनों महिलाओं और उनके पति पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।


उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर वह शांत हुईं।

‘आत्मदाह करने को मजबूर होंगी महिलाएं’
थाने में हंगामा कर रहीं महिलाओं का कहना था कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उनमें से कई महिलाएं आत्मदाह करने पर मजबूर होंगी। इस दौरान नीरू, भवाना, मंजू जैन, संतोष, अलका सिंह, झांसी पांडे, रजनी भाटिया, रीता और श्वेता के साथ अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed