{"_id":"580ceffc4f1c1bcd75bc1c97","slug":"mother-dairy-operator-50-thousand-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी संचालक से 50 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदर डेयरी संचालक से 50 हजार लूटे
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
mother dairy
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में शनिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने मदर डेयरी संचालक से 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से व्यापारियों में गुस्सा है।
विज्ञापन
गरिमा गार्डन निवासी अनिल कुमार राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में मदर डेयरी चलाते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह डेयरी बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। मदर डेयरी से चंद कदमों की दूरी पर ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके सामने बाइक रोक दी। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही पीछे बैठा बदमाश उतरा और उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
बदमाश ने उनकी जेब में हाथ डालकर रुपयों की गड्डी निकाली और धमकी दी कि शोर मचाने पर गोली मार देगा। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। अनिल ने बताया कि उनकी जेब में 50 हजार रुपये थे। एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
घटना के बाद रविवार को राजेंद्र नगर के व्यापारी इकट्ठा होकर थाना साहिबाबाद पहुंचे। व्यापारियों का कहना था कि लगातार व्यापारियों के साथ वारदातें हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पिछले दिनों लाजपत नगर में ऑटो मोबाइल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद शालीमार गार्डन में भी इलेक्ट्रॉनिक शोरूम कारोबारी पर गोलियां बरसाई गईं। व्यापारियों ने तीसरी घटना पर रोष जताया और धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसओ ने सभी व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।