{"_id":"56f54d9b4f1c1b0e73f14d32","slug":"molesting-minor-strain-in-the-two-communities-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाबालिग से छेड़खानी से दो समुदायों में तनाव, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से छेड़खानी से दो समुदायों में तनाव, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
छात्रा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट क्षेत्र की एक कालोनी में नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़कर उससे अश्लील हरकतें करने की कोशिश की गई। आरोपी दूसरे समुदाय के थे, छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीरों को एकजुट होता देख आरोपी भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कर दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात से कालोनी में तनाव है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी मजदूरी करते हैं। छात्रा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कालोनी में ही स्थित परचून की दुकान से घरेलू सामान खरीदने गई थी। दुकान के पास ही दूसरे समुदाय के दो युवक बैठे थे, जिन्होंने छात्रा पर फब्तियां कसी।
विज्ञापन
छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। इस दौरान आसपास के लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए भागे। आरोपियों का घर मोहल्ले में ही था, घर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना पर सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों समुदाय के लोगों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। सीओ सेकें ड मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।