फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Molesting minor strain in the two communities, two arrested

नाबालिग से छेड़खानी से दो समुदायों में तनाव, दो गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
Molesting minor strain in the two communities, two arrested
छात्रा - फोटो : demo

सिहानी गेट क्षेत्र की एक कालोनी में नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़कर उससे अश्लील हरकतें करने की कोशिश की गई। आरोपी दूसरे समुदाय के थे, छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीरों को एकजुट होता देख आरोपी भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कर दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात से कालोनी में तनाव है।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी मजदूरी करते हैं। छात्रा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कालोनी में ही स्थित परचून की दुकान से घरेलू सामान खरीदने गई थी। दुकान के पास ही दूसरे समुदाय के दो युवक बैठे थे, जिन्होंने छात्रा पर फब्तियां कसी।
विज्ञापन


छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की तो उसने शोर मचा दिया। इस दौरान आसपास के लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए भागे। आरोपियों का घर मोहल्ले में ही था, घर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना पर सिहानी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों समुदाय के लोगों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। सीओ सेकें ड मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के  तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed