फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mistress mistress in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितयों में जली शिक्षिका

Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ साहिबाबाद Updated Sat, 15 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mistress mistress in suspicious circumstances
अपराध - फोटो : अमर उजाला
स्वरूप पार्क में दहेज लोभियों ने मांग पूरी न होने पर एक सरकारी स्कूल की टीचर को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। महिला टीचर को 90 प्रतिशत जली हुई हालत में दिल्ली के एक  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीचर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

                    
वसुंधरा निवासी प्रदीप ने बताया कि उनकी बहन संगीता की शादी 2002 में लाजपत नगर के स्वरूप पार्क के ए ब्लॉक निवासी संजीव के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे अवनी और बेटा अक्ष हैं। संजीव छह माह से बेरोजगार है। संगीता बुलंदशहर के एक गांव में प्राइमरी सरकारी स्कूल की टीचर हैं।
विज्ञापन


प्रदीप का आरोप है कि ससुराल वाले कई साल से दहेज में 25 लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बहन संगीता को परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर बहन की ससुराल वालों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पति संजीव नागर, सास रामभूली, ससुर रिछपाल नागर ने उनकी बहन पर डीजल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाई और उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने 90 प्रतिशत जली हालत में संगीता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। प्रदीप ने बताया कि वह दोनों बच्चों को शुक्रवार सुबह अपने साथ घर ले आए हैं।


मामले में थाना साहिबाबाद एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed