{"_id":"572e1a864f1c1be5715cd06e","slug":"married-s-body-was-found-hanging-on-a-noose-husband-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, पति हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, पति हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीवाड़ा में पति के साथ किराए पर रहने वाली एक महिला का शव देर रात कमरे में फंदे पर लटका मिला। पति का कहना है कि उसने सुसाइड किया है। हालांकि न तो सुसाइड नोट मिला है और न ही पति सुसाइड का कारण बता पाया है। सिहानी गेट पुलिस मर्डर और सुसाइड के एंगल से पड़ताल कर रही है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जलपाईगुड़ी की रहने वाली सीमा (22) डेढ़ साल पहले नोएडा में एक व्यक्ति के घर मेड का काम करती थी। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित गुडबथान निवासी एवनराई वहां पर फास्ट फूड शॉप चलाता था। महिला के एक रिश्तेदार के मोबाइल नंबर के जरिए एवनराई का संपर्क सीमा से हुआ था।
विज्ञापन
दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। नोएडा में ही उन्होंने लव मैरिज कर ली और मालीवाड़ा में नानक चंद के मकान में किराए पर रहने लगे। एवनराई एकेजी कॉलेज के बाहर फास्ट फूड शॉप चलाने लगा। सीमा भी उसके साथ काम करती थी। पति के मुताबिक, शुक्रवार रात आठ बजे सीमा शॉप से खाना बनाने के लिए घर चली आई थी।
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करने पर उसने सब्जी बनाने की भी बात कही थी। देर रात वह दुकान से घर पहुंचा तो कमरा अंदर से लॉक मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो रोशनदान के जरिए कमरे की कुंडी खोली। अंदर सीलिंग फैन पर सीमा का शव चुन्नी से लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी।
एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।