फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent choke mother's suicide

मासूम का गला दबा कर मां ने की आत्महत्या

Fri, 25 Nov 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Innocent choke mother's suicide
लगाई फांसी - फोटो : social media

राजीव नगर में शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न से परेशान गर्भवती महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे की गला दबा कर हत्या कर दी और खुद भी फंदा लगा कर जान दे दी। मंगलवार को ही पिता उसे मायके लेकर आए थे। वह छह माह की गर्भवती थी।राजीव नगर में ऋषि कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहते है।

विज्ञापन


उन्होंने तीन वर्ष पहले बेटी रीना (28) की शादी लोनी के बलराम नगर निवासी नोएडा स्थित टकसाल में कार्यरत एक युवक से की थी। शादी में करीब बीस लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले और नकदी की मांग करने लगे। रीना ने इसका विरोध कि तो ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक वर्ष बाद बेटे आरव का जन्म हुआ, लेकिन दहेज की मांग जारी रही। मंगलवार को भी ससुराल वालों ने रीना के साथ मारपीट की तो उसने इसकी जानकारी अपने पिता ऋषि कुमार को दी। पिता बलराम नगर पहुंचे और बेटी-नाती को ससुराल से मायके ले आए। शुक्रवार सुबह रीना के पिता और भाई आफिस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे वापस आने पर काफी देर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्हें कुछ शक हुआ तो पड़ोसियों के साथ मिल कर दरवाजा तोड़ा और अंदर गए। कमरे में रीना चुन्नी से फंदा लगा कर पंखे से लटकी मिली। नाती आरव भी बेड पर पड़ा था।

परिजन उन्हें लेकर जीटीबी अस्पताल दिल्ली पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर साहिबाबाद पुलिस भी जीटीबी अस्पताल पहुंच गई। एएसपी साहिबाबाद अनूप सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।       

 
जीटीबी अस्पताल में मौत के बाद डॉक्टरों को शव के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसे डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस को दिया है। रीना ने मरने से पहले सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली पुलिस द्वारा साहिबाबाद पुलिस को सुसाइड नोट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed