फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Income tax department has registered two petrol pumps on Red

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो पेट्रोल पंपों पर की रेड

Fri, 17 Mar 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Income tax department has registered two petrol pumps on Red
आयकर विभाग - फोटो : demo pic

इनकम टैक्स डिपार्र्टमेंट ने शुक्रवार को शहर के दो पेट्रोल पंपों पर रेड की। कार्रवाई के दौरान डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने नोटबंदी के दौरान पंप से हुई सेल-परचेज का डाटा लिया। उस दौरान पेट्रोल पंपों पर ही लोग पुराने 500 व 1000 के नोट देकर पेट्रोल-डीजल ले सकते थे। वहीं शास्त्रीनगर में बिलिंग का काम करने वाले एक व्यापारी के यहां डिपार्टमेंट ने सर्वे किया।

विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान शहर में बड़े पैमाने पर काली कमाई की खपत की गई। खातों में काफी कैश जमा किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऐसे बैंक खातों को खंगाल रहा है जिसमें उम्मीद से ज्यादा कैश जमा हुआ है। साथ ही ऐसे प्रतिष्ठान जहां सरकार ने पुराने 500 व 1000 के नोट बदलने की छूट दी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक आईटी टीम ने शुक्रवार को लाल कुआं और बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंपों पर देर शाम रेड मारी। टीम जैसे ही पंपों पर पहुंची वहां हड़कंप मच गया। पंप के ऑफिस स्टॉफ को रोक लिया गया। स्टाफ से नोटबंदी के दौरान हुई सेल परेचज के पेपर को टीम ने देखा। अधिकारियों को जहां मामला संदिग्ध लगा, पेपर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित बिलिंग का काम करने वाले पंकज जैन के यहां सर्वे किया गया। अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी के दौरान पंकज जैन के खाते में काफी कैश जमा हुआ। इसकी जांच की जा रही है।


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का व्यापारी लें फायदा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 31 मार्च तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चला रखी है। इसमें काली कमाई करने वाले लोग यदि अपनी आय की घोषण करते हैं तो उन्हें 49 प्रतिशत टैक्स ही जमा करना होगा। बाकी 25 प्रतिशत योजना में चार वर्ष तक के लिए रखा जाएगा। इसके बाद यह धनराशि उन्हें दे दी जाएगी।

योजना के बाद यदि सर्च अभियान में कोई पकड़ा जाता है तो उसकी कुल आय का 85 प्रतिशत टैक्स लगेगा या फिर जेल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed