{"_id":"5706b0174f1c1b5128c8118a","slug":"including-bullying-fellow-prize-of-15-thousand-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार का इनामी बदमाश साथी समेत गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट पुलिस ने बावरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य 15 हजार के इनामी बदमाश नागर उर्फ मधना को एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। दोनों हॉट सिटी में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
आरोपियों के सात साथी फरार हैं, पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं, जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जा सकता है। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नागर गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा का है।
विज्ञापन
वर्तमान में वह पूजा कालोनी, लोनी में रहता था। उसका साथी मोनू हरियाणा के नावाड़ी का रहने वाला है। नागर ने करीब 50 डकैती की वारदातें की है। वह बावरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बुलंदशहर से नागर पर 15 हजार रुपये का इनाम था। फरीदाबाद से भी वह वांछित चल रहा था। एनसीआर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन