फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   If you do not cash in the bank women, NH-24 jam

बैंक में कैश न मिलने पर भड़कीं महिलाएं, एनएच-24 जाम

Thu, 01 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
If you do not cash in the bank women, NH-24 jam
जाम - फोटो : अमर उजाला

डासना स्थित दो बैंकों में कैश खत्म हो जाने से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार सुबह एक घंटे तक एनएच-24 जाम रखा, जिसे बाद में पुलिस के समझाने पर खोला।मामला डासना स्थित पीएनबी और एसबीआई का है, जहां सुबह करीब पांच बजे से नोट बदलने और जमा करने के लिए लोग लाइन में लग जाते हैं।

विज्ञापन


कैश न मिलने से नाराज महिलाओं ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से लगातार तड़के पांच बजे से लाइन में लग जाती हैं, लेकिन उन्हें कैश नहीं मिला है। महिलाओं का आरोप है कि जैसे ही सुबह 11 बजते हैं तो बैंक के कर्मचारी गेट पर कैश खत्म होने का नोटिस लगा देते हैं और गार्ड बाहर आकर महिलाओं से कहते हैं कि वह अपने घर चली जाएं।
विज्ञापन


कैश न मिलने से नाराज एसबीआई के बाहर लाइन में खड़ीं महिलाओं और पुरुषों ने सुबह 11 बजे पहले मसूरी से दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद साढ़े 11 बजे पीएनबी की लाइन में लगी महिलाओं ने दिल्ली से मसूरी की ओर जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।  पहुंची मसूरी पुलिस ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed