फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Hello, introduced by SP leaders for not beating'

‘नमस्ते न करने पर सपा नेताओं ने करवाई पिटाई’

Sun, 25 Dec 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
'Hello, introduced by SP leaders for not beating'
मारपीट demo pic - फोटो : अमर उजाला

लोनी की पूजा कालोनी के रहने वाले देवेंद्र कुमार कश्यप का आरोप है कि तथाकथित सपा नेताओं ने नमस्ते न करने पर उसके और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की हैै। शनिवार को बड़ी संख्या में पीड़ित और आस पड़ोस केलोग डीएम-एसएसपी को ज्ञापन देने पहुंचे।

विज्ञापन


देवेंद्र कश्यप का आरोप है कि 27 नवंबर को एक सपा नेता और उनके भाइयों ने रात में उनके घर पर हमला करा दिया, जिसमें वह और उनके परिवार के लोग घायल हो गए। वह रिपोर्ट लिखाने थाने गए, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। नहीं करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है कि यहां रहने नहीं दिया जाएगा, वह बहुसंख्यक हैं और उनके दो ही घर हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उनकी 11वर्षीय बेटी को भी उठा लिया गया था, जो 24 घंटे बाद मिली है।पीड़ितों के साथ आए जय शिव सेना के अध्यक्ष अमित आर्यन का कहना है कि परिवार का वहां जीना मुश्किल हो गया है। उन लोगों ने डीएम से यह भी मांग की है कि प्रशासन उनके मकान को खरीद ले, जिससे वह वहां से गाजियाबाद शहर में या दिल्ली चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों की वजह से पीड़ितों को अपना घर छोड़कर दूसरों के घर पर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed