फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Haryanvi youth, shoot

बदमाशों ने कहा- 'हम हरियाणवी छोरे सै, गोली से उड़ा देंगे'

Mon, 16 May 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 16 May 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi youth, shoot
गाड़ी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कविनगर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर संचालक और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को गोली मारकर घायल कर दिया गया और लूटपाट की गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 10 तोले की सोने की चेन, सोने का कड़ा और 7500 रुपये लूटकर ले गए।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान दोनों लोग बाइकर्स से भिड़ गए। करीब पांच मिनट तक गुत्थमगुत्था हुई, एक बदमाश की गर्दन पर उन्होंने काटा। इस दौरान बदमाशों ने यह भी कहा कि वह हरियाणवी छोरे सै, गोली से उड़ा देंगे। लोग तमाशबीन बने रहे, जिस कारण बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


महरौली निवासी प्रवीण कविनगर में सर्वोदय अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे वह रेलवे स्टेशन से कविनगर निवासी दोस्त विकास को कार में लेकर आए। विकास एमआर है, जो देहरादून से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण ने बताया कि दोनों कार से मेडिकल स्टोर पर आए। यहां से मेडिकल स्टोर पर रहने वाले कर्मचारी कुलदीप निवासी बम्हैटा को कार में बैठाया और घर के लिए निकलने लगे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए। एक हेलमेट पहने था।

उन्होंने पता पूछने के बहाने कार का शीशा नॉक किया। कार प्रवीण चला रहे थे। उन्होंने शीशा उतारा तो बदमाश ने तमंचा लगा दिया। प्रवीण से सोने की चेन और 7500 रुपये छीन लिए। दूसरा बदमाश दूसरी तरफ विकास के पास पहुंचा और पिस्टल के बल पर उनका सोने का कड़ा लूट लिया।

बदमाश प्रवीण से उनकी अंगूठी उतरवाने लगा, जो नहीं उतरी। इस पर बदमाश बोले, कार से उतरो। विकास और प्रवीण ने जोर से खिड़की खोली। बदमाश गिर पड़े तो वह उनसे भिड़ गए। हाथापाई हुई। बदमाश ने प्रवीण के हाथ पर काटा तो उन्होंने उसकी गर्दन पर काट लिया।

प्रवीण ने लाइसेंसी रिवाल्वर की बट बदमाश को मारी, क्योंकि रिवाल्वर में गोली नहीं थी। इस दौरान वह एक बदमाश को खींचते हुए सर्वोदय अस्पताल की तरफ ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल के पास मौजूद लोग अस्पताल के अंदर भाग गए, उनकी मदद नहीं की।

कुलदीप मदद को चिल्लाया भी। बदमाशों ने विकास और प्रवीण पर गोली चला दी, जो उनके पैरों में लगी। विकास के दो और प्रवीण के पैर में एक गोली लगी। इसके बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि बदमाशों की सुरागकशी की जा रही है। बदमाश हरियाणवी भाषा बोल रहे थे, इस एंगल से भी जांच की जा रही है। बता दें कि पहले भी हरियाणवी बताकर लूटपाट की जा चुकी है। एसएचओ ने बताया कि रविवार सुबह घटनास्थल से पिस्टल की एक मैगजीन पड़ी मिली, जिसमें एक गोली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed