फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Glass breaking music system carried 20 cars

शीशे तोड़कर 20 कारों के म्यूजिक सिस्टम उड़ाए

Mon, 09 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Glass breaking music system carried 20 cars
बृज विहार में की वारदात, बैटरी के बाद अब म्यूजिक सिस्टम पर हाथ साफ - फोटो : अमर उजाला

पिछले सप्ताह 50 से ज्यादा कारों की बैटरी चोरी करने के बाद शनिवार रात चोरों ने बृज विहार में 20 कारों के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान उड़ा लिया। लोग सुबह उठे तो कारों के शीशे टूटे मिले।

विज्ञापन


बृज विहार सी ब्लाक निवासी विपिन गोपाल एक कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार रात उन्होंने और उनके पड़ोसियों ने घर के बाहर कार पार्क की थी। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो देखा कि कार का शीशा टूटा है।
विज्ञापन


पास ही खड़ी धन सिंह, धीरज सिंह, आरएस रावत, रिंकू, कुंदन सिंह, अशोक, अज्जू, राज किशोर, विपिन पाल और बीर सिंह समेत कुल 20 लोगों की गाड़ियों के शीशे टूटे थे। अंदर से म्यूजिक सिस्टम और अन्य कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वैशाली सेक्टर-2 निवासी बीएल रावत की कार से भी बैटरी और अन्य सामान गायब था। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसएचओ लिंक रोड उपेंद्र यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।


पुलिस नहीं करती गश्त: लोगों का आरोप है कि कई बार पहले भी इलाके में कार से बैटरी और अन्य सामान चोरी हो चुका है। मगर लगातार मांग के बाद भी पुलिस गश्त नहीं बढ़ा रही। आलम यह है कि सुबह से रात तक कोई भी पुलिसकर्मी यहां गश्त के लिए नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed