{"_id":"57979a704f1c1b012021df88","slug":"female-inmates-sent-to-prison-contract-killer-calling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से महिला बंदी ने भेजा सुपारी किलर को बुलावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से महिला बंदी ने भेजा सुपारी किलर को बुलावा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल की सलाखों के पीछे एक बड़े व्यक्ति की हत्या की साजिश रची जा रही है। इसकी भनक लगी है मेरठ एसटीएफ की सर्विलांस टीम को। जेल में काफी समय से बंद एक महिला ने गाजियाबाद की एक महिला को कॉल की है।
विज्ञापन
महिला से बातचीत के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के बारे में किसी सुपारी किलर को बातचीत के लिए उसके पास भेजने के लिए कहा गया है।
जिसकी हत्या की जानी है, बातचीत के दौरान उसका नाम भी लिया गया। सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ ने आईजी जोन सुजीत पांडे को मामले की जानकारी दी।
आईजी ने मुजफ्फरनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उच्चाधिकारियों ने मामले में जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जांच करने और शातिर की पत्नी से फोन बरामद करने के आदेश दिए हैं। आदेश की प्रति मंगलवार को जिला कारागार में रिसीव कराई गई।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चारदीवारी के पीछे हत्या की साजिश का खुलासा होने के बाद यह साबित हो गया है कि जेल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बंदी अपनी मर्जी से फोन चला रहे हैं, जिसे चाहे धमकी देते हैं, जिसे चाहे मिलने के लिए बुलाते हैं।
विज्ञापन
बहरहाल, जिस मामले में महिला की रंजिश चल रही है, उन लोगों को भी चौकस कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम मामले की तह तक जाने में जुटी है। मुजफ्फरनगर एसएसपी दीपक कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कुछ बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।