{"_id":"58a49da94f1c1bd257d83e63","slug":"expensive-mobile-robbers-arrested-two-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे मोबाइल लूटने वाले दो छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगे मोबाइल लूटने वाले दो छात्र गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर पुलिस ने महंगे मोबाइल फोन की चाहत में लूट करने वाले दो स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो आईफोन समेत 10 महंगे मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।
पकड़े गए आरोपी गौरव और लोकेश हैं। दोनों बम्हैटा के रहने वाले हैं और 12वीं क्लास में पढ़ते हैं। कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात संजयनगर सेक्टर-23 में चेकिंग के दौरान तीन युवकों को बाइक पर आते हुए देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया।
इसके बाद तीनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक नाबालिग आरोपी चकमा दे गया। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह कविनगर, इंदिरापुरम और सिहानी गेट इलाके में अब तक लूट की 20 वारदातें कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्हें मंहगे मोबाइल इस्तेमाल करने का शौक है, इसीलिए वह लूटपाट करते हैं। उन्होंने बताया कि लूट में गौरव अपने भाई को शादी में मिली बाइक का इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं।
युवतियों व महिलाओं को बनाते थे शिकार
एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी अधिकतर युवतियों और महिलाओं से मोबाइल लूटते थे। इसके लिए वह कॉलेज, मॉल और ऑफिस के बाहर खड़ी युवतियों को टारगेट करते थे। वहीं, स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही और शॉपिंग से लौट रहीं महिलाओं-युवतियों को शिकार बनाते थे।