{"_id":"5884f5a04f1c1b7649efeb7c","slug":"employees-of-the-company-s-account-22-thousand-thugs-of-online-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने कंपनी कर्मचारी के अकाउंट 22 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों ने कंपनी कर्मचारी के अकाउंट 22 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Online
- फोटो : demo pic
ठगों ने एक कंपनी कर्मचारी के अकाउंट से 22 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली है। इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइन में रहने वाले पीयूष अग्रवाल नोएडा सेक्टर-62 की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका राजनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिससे उन्हें 22 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग किए जाने का पता चला, जबकि एटीएम कार्ड उनके पास था। इसके बाद उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोमवार को वह बैंक जाकर इसकी पूरी जानकारी लेंगे। पीयूष ने इस संबंध में एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी ने मामले की जांच साइबर सेल को दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में क्राइम ब्रांच के प्रभारी एससी बेलवाल का कहना है कि यह कार्ड क्लोनिंग का मामला है और इसकी जांच की जाएगी। इससे पहले भी कार्ड क्लोनिंग के कई मामलों की जांच चल रही है।