{"_id":"57d9945c4f1c1beb5bd48f92","slug":"drunken-bpo-employee-car-crushed-two-riders-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार सवार बीपीओ कर्मी ने दो को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत कार सवार बीपीओ कर्मी ने दो को कुचला, मौत
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर इलाके में बुधवार सुबह नशे में धुत कार सवार बीपीओ कर्मी ने रांग साइड से जाकर एक बाइक सवार व्यक्ति और पैदल चल रही एक महिला को कुचल दिया। दोनों की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इस दुर्घटना के शिकार हुए आनंद कुमार (40) पुत्र कहर सिंह निवासी सर्वोदय नगर विजयनगर नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी में नौकरी करते थे। दुर्घटना में मरने वाली महिला का नाम आशा (30) पत्नी राजेश निवासी राहुल विहार बताया गया। पुलिस आशा के परिजनों का पता लगाने में जुटी है। उसके पर्स में एक आई कार्ड पुलिस को मिला था जिससे उसके नाम का पता चला।
बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे आशा पैदल और आनंद बाइक से विजयनगर तिराहा स्थित सेल्स टैक्स चौकी के पास नोएडा की ओर जा रहे थे। तभी रांग साइड से आ रही एक लग्जरी कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर पैदल चल रही महिला को कुचल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई। एसओ विजयनगर नजीर अली खान ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय आनंद और आशा की मौत हो गई। दोनों को एमएमजी ले जाया गया था, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एसओ ने बताया कि आरोपी चालक अंकुर त्यागी पुत्र ओंकार त्यागी निवासी नासिरपुर फाटक है। पुलिस ने आरोपी की लग्जरी कार बरामद कर ली है। आरोपी नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक बीपीओ कंपनी में काम करता है।
आरोपी अंकुर ने बताया कि नाइट शिफ्ट के बाद सुबह आठ बजे ऑफिस से निकलते समय उसने शराब पी ली थी। वारदात के दौरान उसे झपकी आ गई थी। इसके चलते हादसा हो गया।
पुलिस ने बताया कि आनंद का बृहस्पतिवार को उसके पैतृक घर बागपत में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आनंद के परिवार में पत्नी आशा, बेटी सोनी (8) और गोलू (6) हैं। दोनों बच्चों को पिता की मौत के बारे में नहीं बताया गया है।