फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   disturbing beauty parlor operator in Depression

मनचले से परेशान ब्यूटी पार्लर संचालिका डिप्रेशन में

Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
disturbing beauty parlor operator in Depression
depression - फोटो : अमर उजाला

 एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को तीन माह से एक युवक फोन कॉल कर परेशान कर रहा है जिससे वह डिप्रेशन में आ गई हैं। उन्होंने सिहानी गेट कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बताया कि राकेश मार्ग पर उनका ब्यूटी पार्लर है। तीन माह से उनके पास अंजान नंबर से कॉल आ रही थी। कॉलर इन पर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाता था।
विज्ञापन


कई बार उन्होंने कॉल करने से मना किया, लेकिन वह बाज नहीं आया। पीछा छुड़ाने के लिए मोबाइल नंबर बदल लिया तो आरोपी उनके नए नंबर पर भी कॉल करने लगा। परेशान होकर उन्होंने शनिवार सुबह सिहानी गेट पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी के मोबाइल नंबर से उसे ट्रेस कर पकड़ कर उससे पूछताछ की गई। वह छपरौला का रहने वाला है। पार्लर संचालिका के पड़ोस में ही एक बुटीक शॉप में नौकरी करता है। आरोपी ने बताया कि पार्लर संचालिका को वह पसंद करता है, इसलिए दोस्ती करना चाहता है।


पार्लर शॉप के बाहर लगे बोर्ड से उसने पार्लर संचालिका का मोबाइल नंबर नोट कर कॉल करनी शुरू की थी। हाल ही में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया, लेकिन फिर बोर्ड पर लिखवा दिया, जहां से उसे दूसरा नंबर भी मिल गया। महिला ने देर रात तक इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। महिला की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed