{"_id":"5707f9c44f1c1b0371c811ad","slug":"decoy-planted-by-phd-students-wear-the-stole-of-the-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता रानी की चुनरी ओढ़कर पीएचडी स्टूडेंट ने लगाया फंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता रानी की चुनरी ओढ़कर पीएचडी स्टूडेंट ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट में लिखा, देवी मां ने मुझे अपनी शरण में बुलाया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजयनगर में पीएचडी स्टूडेंट रुक्मिणी शर्मा (29) ने शुक्रवार देर शाम फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अत्यंत प्रसन्न हूं, आज देवी मां ने मुझे अपनी शरण में बुलाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रुक्मिणी इलाहाबाद के कटरा की थी। दो साल पहले भदोही के रामरायपुर निवासी रोहित राय से उनकी शादी हुई थी। वह संजयनगर एम-ब्लॉक में पति और देवर के साथ रहती थीं। सुल्तानपुर के केएएनआईटी से वह पीएचडी प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
पति रोहित गुड़गांव की रीयल स्टेट कंपनी में मैनेजर हैं। गुड़गांव में कार्यरत है। देवर मोहित डीएलएफ में इंजीनियर हैं। दोनों ड्यूटी पर गए थे। नौ बजे के करीब नौकरानी घर आई तो दरवाजा बंद था। उसने खटखटाया। कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
तब उसने पड़ोसियों की मदद से गेट की जाली काटकर अंदर से कुंडी खोली। अंदर कमरे में रुक्मिणी ने दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था। माता रानी की चुनरी ओढ़ी हुई थी। उन्होंने शव को नीचे उतारा। पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है।
यह लिखा है सुसाइड नोट में
संसार की मोह माया से दूर शाश्वत प्रेम की गोद में लीन होेने का समय आ गया है। मां ने मुझे जो आदेश दिया है, उसका पालन कर रही हूं। शरीर नश्वर है। यह अपना कर्तव्य पालन करके जीवन चक्र पूर्ण होने पर प्रभु में आत्मा स्वरूप में लीन हो रहा है। इसके लिए कोई भी कष्ट न करे और न ही दुखी हो।... आखिर में उन्होंने लिखा है कि धन्यवाद माता रानी कि आपने मुझे इस योग्य समझा और मुझे अपनी शरण में लिया।