{"_id":"573210bb4f1c1bb955919b11","slug":"death-of-the-elderly-killing-five-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की मौत, पांच पर हत्या की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की मौत, पांच पर हत्या की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योड़ी तेरह बिस्वा गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के पांच लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर और फरसे से वारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
त्योड़ी तेरह बिस्वा गांव में शेर अली (70) परिवार समेत रहते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई जफर अली ने बताया कि शेर अली मकान के बाहर बैठे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के पांच लोग आए, जिन्होंने लाठी-डंडों, फरसे से वारकर उनकी हत्या कर दी। शेर अली का आरोपियों से जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
एसओ राजेश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट में छोटे, उसके दोनों बेटों आसिफ, शादाब के अलावा शेरू और महताब को नामजद कराया है।
पुलिस को लोगों ने बताया-छत से गिरे
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि शेर अली रात में छत पर टहलते हुए नीचे गिर गए, जिस कारण उनकी मौत हो गई। डाक्टरों का पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हकीकत जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।