फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dairy operators murder case arrested three accused named

डेयरी संचालक हत्याकांड: नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 25 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dairy operators murder case arrested three accused named
अपराध - फोटो : अमर उजाला
डेयरी संचालक योगेश सिंह हत्याकांड में कविनगर पुलिस ने नामजद किए गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में शालू, उसके पति सुमेश और उसका 16 वर्षीय बेटा है। इनके खिलाफ डेयरी संचालक के होमगार्ड भाई ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसपी सिटी ने बताया कि योगेश ने दो माह पहले शालू को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। पैसों को लेकर कई बार शालू और योगेश का झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी सुमेश ने खुलासा किया है कि बुधवार रात को उन्होंने झगड़े की बात कहकर योगेश को घर बुलाया था।
विज्ञापन


उसे शराब पिलाकर उन्होंने वापस भेज दिया। देर रात वह, शालू और 16 साल का बेटा योगेश को मारने पहुंचे थे। योगेश शराब के नशे में गहरी नींद में सो रहा था। इस दौरान ही सुमेश ने खूंटे से योगेश के सिर पर चार वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को शक न हो इसलिए वह स्कूटी डेयरी पर ही खड़ी कर वापस घर आ गए। एसपी सिटी ने बताया कि हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है। योगेश के एक महिला से अवैध संबंध भी वारदात की वजह में शामिल है।


डेयरी संचालक के नौकर से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बुधवार देर रात हरसांव गांव में डेयरी संचालक योगेश सिंह की खूंटे पीटकर हत्या कर दी गई थी। योगेश सिंह बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के भंडोली गांव का रहने वाले थे। पिछले करीब 11 माह से हरसांव की प्रताप कालोनी में सतबीर फौजी के मकान को किराए पर रहते थे और दूध की डेयरी चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed