फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Crowded trains, seat scramble

ट्रेनों में भीड़, सीट के लिए मारामारी

Tue, 11 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crowded trains, seat scramble
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

दशहरा पर घर जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ने से ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी मची रही। सोमवार की दोपहर से ही अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। जनरल कोच में सवार होने की जगह न मिली तो लोग स्लीपर कोच में चढ़ गए।

विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में शनिवार से ही अवकाश शुरू हो गए थे, ऐसे में सरकारी कर्मचारी शनिवार से ही घरों के लिए रवाना होने लगे थे। अधिकांश प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की भी मंगलवार को दशहरा और बुधवार को मोहर्रम की दिन की छुट्टी मिल गई। ऐसे में सोमवार दोपहर से ही लोगों का घरों को लौटना शुरू हो गया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों में रही। इसके अलावा अलीगढ़, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा डेढ़ गुना तक रही। शाम सात बजे के बाद भीड़ ज्यादा रही। हालांकि रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
अलीगढ़ रूट खुला, ट्रेनों के लेट शेड्यूल से परेशान रहे यात्री
अलीगढ़ स्टेशन पर चल रहे इंटरलाकिंग कार्य के चलते डायवर्ट किया गया रूट सोमवार को बहाल कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद से सीधे टूंडला की ओर जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद की ओर डायवर्ट किया गया था। सोमवार दोपहर बाद से इन ट्रेनों को उनके निर्धारित टूंडला रूट से संचालित किया गया।


उधर ट्रेनों का गड़बड़ाया शेड्यूल सोमवार को भी ठीक नहीं हो पाया। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को सरयू यमुना एक्सप्रेस 12 घंटे, मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली सद्भावना 15 घंटे लेट रही। इसी कड़ी में दिल्ली से सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। ट्रेनों के देरी से चलने से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed