फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Councillor prize of five thousand tiny little red massacre arrested

पार्षद छोटे लाल हत्याकांडः पांच हजार का इनामी छोटू गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Councillor prize of five thousand tiny little red massacre arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
पार्षद छोटे लाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश छोटू को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छोटू ने लूट का विरोध करने पर कांवड़िए को भी गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन


छोटू उर्फ फारूख उर्फ मुल्ला उर्फ सलीम निवासी विजय नगर, सेक्टर 9,एल ब्लाक को बृहस्पतिवार को एलएनटी तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान दबोचा गया। उससे एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


छोटू पर वर्ष 2008 में सिहानी गेट से लूट और हापुड़ से अपहरण का केस भी दर्ज है। वह लोनी से गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है। इसके अलावा मोदीनगर और मेरठ के खरखौदा से भी चोरी और लूट में जेल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में खुलासा किया कि एक अगस्त को छोटू ने साथी वकील के साथ हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे दो कांवड़ियों से लूटपाट की थी। विरोध करने पर कांवड़िए रमेश के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया था।

20 जुलाई को छोटू ने राजू पंडित, भूरी उर्फ राहुल, शबाना और अफसाना के साथ मिलकर विजय नगर के पार्षद छोटे लाल (52) की हत्या कर दी थी। छोटू मुख्य आरोपी अफसाना और शबाना का भाई है।

एफआईआर में इसका नाम नहीं था, विवेचना के दौरान इसका नाम प्रकाश में आया था। छोटू वारदात के बाद गवाहों को भी धमका रहा था। एसएसपी ने इस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।


छोटे लाल की तेरहवीं पर रही कड़ी सुरक्षा
बृहस्पतिवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पार्षद छोटे लाल की तेरहवीं की रस्म पूरी की गई। उनके घर के पास हंगामे के डर से पुलिस बल तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed