{"_id":"571517e14f1c1bf66e8b4752","slug":"complained-to-the-police-on-twitter-will-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर करें पुलिस से शिकायत, होगा एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्विटर पर करें पुलिस से शिकायत, होगा एक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपकी समस्या को पुलिसकर्मी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। पुलिसकर्मी अभद्रता कर रहे हैं या फिर आरोपी का बचाव कर रहे हैं तो टेंशन न लीजिए। गाजियाबाद पुलिस के नाम से सोशल साइट ट्विटर पर एक अकाउंट बनाया गया है, जिस पर शिकायत होने पर एक्शन होगा।
विज्ञापन
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए अब ट्विटर पर भी अकाउंट बनाया है। लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए ट्विटर पर ‘जीजेडबी पुलिस’ नाम से अकाउंट बनाया है। ‘एसपी सिटी गाजियाबाद’ के नाम से सर्च करने पर यह अकाउंट ट्विटर पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
यहां पर शिकायत करने पर एक्शन होगा। आरोपी पुलिसकर्मी हो या कोई दबंग, वह बख्शा नहीं जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि ट्विटर अकाउंट पर शिक ायत करने के लिए पीड़ित के पास स्मार्टफोन होना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
वह अपने दोस्तों से मदद लेकर उनके अकाउंट से भी शिकायत कर सकता है। नाम, पता और मोबाइल नंबर शेयर करने पर पुलिस पीड़ित के पास पहुंचेगी। मामले की जांच कर उसकी मदद की जाएगी।