{"_id":"57a0f7034f1c1be84f2b8f8c","slug":"cbi-probe-into-the-incident-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना की सीबीआई जांच हो : मौर्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटना की सीबीआई जांच हो : मौर्य
अमर उजाला ब्यूरो /वैशाली
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल भाजपा कानून व्यवस्था को लेकर जहां अखिलेश सरकार को घेरने में जुटी है, वहीं समाजवादी पार्टी इस मामले में राजनीति न करने की नसीहत दे रही है।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा के तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पीड़ितों से मिलने खोड़ा पहुंचे। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सभी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री संजीव बालियान, महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा राज, पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार दोपहर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिवार से बातचीत के दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुलंदशहर में जो हुआ वह खौफनाक ही नहीं दर्दनाक है। इस घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। इसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए। हाईवे पर भी अगर लोग सुरक्षित नहीं तो कहां होंगे। अखिलेश यादव प्रदेश संभालने के लायक ही नहीं हैं।
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान की ओर से घटना को राजनीतिक साजिश बताने के बयान पर उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का कैबिनेट मंत्री इस तरह का बयान देता है, वहां गुंडों का मनोबल बढ़ता है और पुलिस का मनोबल गिरता है। आजम खान उम्र में बड़े हैं, मगर लगता है उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, तभी इस तरह की बातें कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार भाजपा से जुड़ा है। साहिबाबाद के पूर्व विधायक सुनील शर्मा, नोएडा विधायक विमला बाथम और एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल ने भी पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। ऐसे में वह परिवार को हर तरह की मदद मुहैया करवाएंगे। इस दौरान खोड़ा में आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहा।