फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman robbed at gun point

व्यापारी से गन प्वाइंट पर लूट

Sun, 03 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Businessman robbed at gun point
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार दो बदमाशों ने गारमेंट्स व्यापारी वरुण गर्ग को एड्रेस पूछने के बहाने रोका और गन प्वाइंट पर दो अंगूठी, चेन, दो मोबाइल और 10 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उनसे कहकर गए कि ‘हरियाणा के हैं, बुरा मत मानियो, ऐसे ही एड्रेस पूछते हैं।’

विज्ञापन


वारदात शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एसपी सिटी आवास के पास हुई। कुछ दूरी पर पुलिस गश्त भी कर रही थी। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिहानी गेट पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


वरुण गर्ग न्यू गांधी नगर में रहते हैं। गांधीनगर में ही उनकी स्पर्श कलेक्शन के नाम से गारमेंट्स शॉप है। वह पैदल फोन पर बात करते हुए घर लौट रहे थे। वरुण ने बताया कि वह घर के नजदीक पहुंचे, तभी बाइक पर दो युवक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एड्रेस पूछने के बहाने उन्हें रोका। उन पर पिस्टल तान दी और लूटपाट की। बाइक की नंबर प्लेट देखने की कोशिश की तो बदमाश पिस्टल दिखाकर बोले कि ‘देख मत...सीधा निकल जा।’ बाइक की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा था।

बदमाश एसपी सिटी आवास के सामने से होते हुए सुशीला इंटर कॉलेज की ओर भाग गए। वरुण ने लोगों की मदद से कंट्रोल रूम और परिजनों को सूचना दी। पुलिस पहुंची और छानबीन की। लुटेरों की तलाश में सर्र्च ऑपरेशन चलाया गया।

वरुण रामनगर किराना मंडी समिति के अध्यक्ष संजय गर्ग के चचेरे भाई हैं। भाजपा नेता अतुल गर्ग, एसपी चौहान और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। वारदात के खुलासे की मांग की। सीओ और एसएचओ ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।

चोरी कर भाग रहे पिता-पुत्रों को दबोचा  
 राज विहार कालोनी में शुक्रवार रात मेडिकल स्टोर से चोरी कर भाग रहे कार सवार पिता और उसके दो बेटों को लोगों ने पकड़कर पीटा। इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

राज विहार कालोनी में बलदेव सिंह रहते हैं। उनका कालोनी में मेडिकल स्टोर है। देर रात चोरों ने उनके मेडिकल स्टोर के ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत की दवाइयां और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर सामान को कार में रखकर भागने लगे।

इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर लोग जाग गए। लोगों ने पीछा कर चोरों को दबोचा और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव ने बताया कि पकड़े गए चोर सुएब, एहतिशाम और उनके पिता नफीस निवासी ट्रॉनिका सिटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल

लाजपतनगर में शुक्रवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। युवक ऑटो से उतरने के बाद फोन पर बात करता हुआ घर लौट रहा था। साहिबाबाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।


लाजपतनगर निवासी राहुल सिंह नोएडा स्थित एक कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव हैं। वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे ऑटो से घर लौट रहे थे। वजीराबाद रोड पर लाजपत नगर तिराहे पर ऑटो से उतरने के बाद वह मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रहे थे।

इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने लाजपतनगर पुलिस चौकी में घटना की शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed