फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Burnt the effigy of Prime Minister put the jam on GT Road

प्रधानमंत्री का पुतला फूंक जीटी रोड पर लगाया जाम

Thu, 01 Dec 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Burnt the effigy of Prime Minister put the jam on GT Road
पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के चलते आम आदमी को हो रही परेशानी के खिलाफ समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मोहन नगर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ता जीटी रोड पर लेट गए और जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जाम और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जीटी रोड से हटाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान हुए।   सपा मजदूर सभा के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मोहननगर चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सभा के महानगर अध्यक्ष मनमोहन गामा ने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग प्रभावित है। पैसे के लिए मजदूरों को कामकाज छोड़कर बैंकों की कतार में लगना पड़ रहा है जबकि कालाधन रखने वाले अमीर लोग लाइन की जगह सांठगांठ कर नई करेंसी आसानी से पा जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का सांकेतिक पुतला फूंककर मोहन नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, जिससे चौराहे के चारों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। हंगामा और जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को जीटी रोड से हटवाकर जाम खुलवाया।


इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान शहाबुद्दीन सैफी, उपाध्यक्ष जब्बार मलिक, राशिद मलिक, नरेंद्र चौहान, राशिद प्रधान, रितु खन्ना, अब्दुल शेख आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस ने जाम लगाने वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed