{"_id":"58ab324b4f1c1b5354b2376c","slug":"btech-student-jumped-from-the-second-floor-of-the-fear-of-bullies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के डर से दूसरी मंजिल से कूदा बीटेक छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के डर से दूसरी मंजिल से कूदा बीटेक छात्र
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में बदमाशों के डर से बीटेक का छात्र दूसरी मंजिल से कूद गया। घायल छात्र को रेजिडेंट्स ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोपहर में उसे छुट्टी दे दी गई। इससे पहले बदमाशों ने सोसायटी में रोडरेज के दौरान दो लोगों के साथ मारपीट की थी। सिहानी गेट पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी के एफ ब्लॉक में चौथी और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दूसरी मंजिल पर मूलरूप से दिल्ली के जीटीबी का रहने वाला बीटेक थर्ड ईयर का स्टूडेंट ओजस्वी दोस्त ईशान का के साथ किराए पर रहता है।
चौथी मंजिल पर रहने वाले एक युवक से किसी बात पर उसका झगड़ा हो गया था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब एक बजे सोसायटी में कल्लूपुरा मालीवाड़ा चौक के करीब सात युवक नई कार से पहुंचे। उन्होंने पहले सोसायटी के गेट पर रहने वाले विवेक त्यागी की कार को ओवरटेक कर रोका और उसके शीशे तोड़ दिए और उनसे मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने सोसायटी में ही रहने वाले गौरव खन्ना की कार में टक्कर मार दी और उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद सातों बदमाश ओजस्वी के फ्लैट में गए और उसके साथ मारपीट की।
इस दौरान ओजस्वी उनसे बचने के लिए फ्लैट की बालकनी में जाकर दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। इससे वह घायल हो गया और उसे रेजिडेंट्स ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सोमवार दोपहर उसे छुट्टी दे दी गई।
वहीं, दूसरी ओर शोर सुनकर जागे रजिडेंट्स ने सातों बदमाशों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। ओजस्वी के परिजनों और विवेक त्यागी ने सातों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस संबंध सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से एक कार बरामद की है।
रेजिडेंट्स ने पकड़े थे सात आरोपी, पुलिस ने खेल कर दिखाए केवल चार
रेजिडेंट्स ने बताया कि उन्होंने वारदात के बाद सात आरोपियों को दबोचकर पुलिस के हवाले किया था। वहीं, दूसरी ओर लोगों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने खेल कर केवल चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है। उनका कहना है कि चौकी इंचार्ज ने तीन आरोपियों से सांठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया है।
वहीं, एसएचओ का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने योगेश, नितिन, कपिल और सौरभ को गिरफ्तार किया है। जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सांठगांठ वाली बात से उन्होंने मना किया है।