{"_id":"590369c94f1c1b621dc0c3ba","slug":"brothers-run-for-a-yard-ground-two-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गज जमीन के लिए भाइयों में चले फावड़े, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक गज जमीन के लिए भाइयों में चले फावड़े, दो घायल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
भाइयों में चले फावड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटे हुए पेड़ की मात्र एक गज जमीन को अपना बताते हुए महरौली गांव के दो भाइयों के बीच जमकर फावड़े और ईंटे चलीं। मारपीट और हंगामे में एक भाई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महरौली गांव में ओमपाल परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोस में ही उनके भाई और राजपाल और शिव कुमार अपने मकान में परिवार संग रहते हैं। पुलिस के अनुसार राजपाल ने घर के बाहर लगा एक सूखा पेड़ कटवा दिया और वहां पर दीवार बनवा रहे थे। ओमपाल ने इसका विरोध किया तो राजपाल और शिवकुमार उनसे झगड़ने लगे।
विज्ञापन
ओमपाल का कहना है कि दीवार बनने से उनके घर का रास्ता बंद हो जाएगा। इस पर दोनों भाइयों ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर फावड़े और ईंटों से ओमपाल व उनके बेटे राजीव पर हमला कर दिया। इस दौरान ओमपाल और राजीव को गंभीर चोटें आईं। राजीव के सिर में 42 टांके आए हैं।
विज्ञापन
उसका पास के निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि ओमपाल के भाई ने राजपाल, शिवकुमार उनके बेटे सचिन, प्रदीप, सोनू, सेठी और भारत के खिलाफ 307 समेत अन्य आधारों में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजपाल, सेठी और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।