{"_id":"581f741a4f1c1b5915b3775e","slug":"bjp-workers-attack-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, फायरिंग
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर इलाके में रविवार को एक ढाबे पर नशे में धुत युवकों ने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। हमलावर युवकों ने फायरिंग करते हुए कार्यकर्ताओं की डंडों से पिटाई कर दी। गोली चलने से ढाबे पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीछा कर पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी कार से हथियार और शराब की बोतलें बरामद की गईं। खास बात यह भी है कि उनकी लग्जरी कार बिना नंबर प्लेट की थी और उस पर पुलिस लिखा था। एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि अवंतिका निवासी शुभम अपने सात दोस्तों के साथ राजनगर में आयोजित
विज्ञापन
भाजपा के युवा सम्मेलन से लौटते हुए दोपहर दो बजे हापुड़ चुंगी के पास एक ढाबे पर रुके थे। उनके साथ रवि, मोंटी और विक्रांत निवासी रईसपुर और पप्पन, अंशुल निवासी मेरठ थे। उन्होंने वहां खाना आर्डर किया था। तभी एक कार से पांच युवक वहां पहुंचे। सभी नशे में धुत थे। इन युवकों की कुर्सी पर बैठने को लेकर शुभम व उसके दोस्तों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बात बढने पर युवकों ने कार्यकर्ताओं की डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसी दौरान एक युवक ने शुभम पर गोली चला दी, वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने के बाद ढाबे में भगदड़ मच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भागकर हापुड़ चुंगी पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस से गुहार लगाई। पुलिसकर्मी ने तुरंत कंट्रोल रूम को फोन किया।
इसकी भनक लगने पर हमलावर युवक वहां से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने पांचों आरोपियों को संजय नगर में घेर लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आई।एसओ ने बताया कि पांचों आरोपियों में से तीन स्टूडेंट हैं और दो नोएडा की मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करते हैं।
आरोपी अंशुल एलएलबी, रवि बीबीए सेकेंड ईयर और विक्रम बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। आरोपियों में से एक का पिता यूपी पुलिस में तैनात है। पुलिस को उनकी कार से एक तमंचा, एक कारतूस, शराब की बोतलें आदि मिली हैं।
एसपी सिटी सलमान ताज ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेने पर तीन सिपाहियों को एक-एक हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही पीसीआर से कार का पीछा कर पांच आरोपियों को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही।