फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BBA student's purse stolen by breaking the lock of Scotty

स्कूटी का लॉक तोड़ कर बीबीए छात्रा का पर्स चोरी

Sun, 22 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
BBA student's purse stolen by breaking the lock of Scotty
Scotty - फोटो : अमर उजाला

सूर्यनगर मार्केट में खरीदारी करने आई युवती की स्कूटी का लॉक तोड़कर चोरों ने पर्स उड़ा लिया। चोर को भागता देख युवती ने शोर मचाया, मगर वह साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया।

विज्ञापन


 सूर्य नगर निवासी गरिमा गुप्ता नोएडा के  एक कॉलेज में बीबीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। शनिवार दोपहर वह सूर्य नगर मार्केट में खरीदारी करने गई थी। स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर वह दुकान पर सामान लेने चली गईं। छात्रा पर्स लेने लौटी तो काली शर्ट पहने एक चोर नुकीले लोहे के सरिया से स्कूटी की डिक्की का लॉक तोड़ रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया, यह देख चोर ने तुरंत पर्स निकाला और पास ही खड़े साथी की बाइक पर बैठकर दिल्ली की ओर भाग गया। कुछ लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों भाग निकले। पर्स में छह हजार रुपये, एटीएम कार्ड आदि थे। एसएचओ लिंक रोड ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed