{"_id":"58542d604f1c1bf9516498d4","slug":"bba-student-rape-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बीबीए छात्रा से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर बीबीए छात्रा से रेप
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Pic
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली बीबीए की एक छात्रा से पड़ोस में रहने वाले सीए स्टूडेंट ने शादी का झांसा देकर रेप किया। छात्रा का आरोप कि स्टूडेंट ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।
अब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी छात्र उसे अश्लील वीडियो क्लिप सोशल साइट्स पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली पीड़ित बीबीए छात्रा ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह एक मैनेजमेंट कॉलेज से बीबीए कर रही है।
विज्ञापन
करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले आरोपी सीए के छात्र से हुई और दोस्ती हो गई। छात्र ने उसे शादी का भरोसा दिया। इसके बाद वह दोनों कई बार मॉल्स, होटल और अन्य जगह घूमने भी गए।
जहां आरोपी ने उसके साथ न सिर्फ संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। छात्रा का कहना है कि हाल ही में जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसे मना कर दिया।
इसके अलावा आरोपी ने कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसकी वीडियो को वायरल कर बदनाम कर देगा। बृहस्पतिवार को पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी दीपक कुमार से मिली और उनसे न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने इस मामले में साहिबाबाद पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।