{"_id":"56f6ab144f1c1b7521f14ed5","slug":"banker-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बैंक कर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात वसुंधरा रेड लाइट पर ओवरटेक करते समय स्विफ्ट और निसान कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्विफ्ट कार सवार बैंक कर्मी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बैंक कर्मी की पत्नी की शिकायत पर निसान कार के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कड़कड़डूमा दिल्ली स्थित बी-41 एमएल अपार्टमेंट निवासी बैंक कर्मी दिनेश कुमार शर्मा (50) पत्नी अलका के साथ शुक्रवार को मेरठ में आयोजित एक पार्टी में गए थे। देर रात वह अपनी स्विफ्ट कार से दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे वसुंधरा रेड लाइट पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार निसान कार के चालक ने ओवरटेक करते समय स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से दोनों कारें अनियंत्रित हो गई और दोबारा आपस में टकरा गई। दुर्घटना में बैंक कर्मी दिनेश और उनकी पत्नी घायल हो गए। पुलिस उन्हें मोहन नगर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
अलका ने निसान कार चालक सुशांत सक्सेना के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि आरोपी सुशांत निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
एयरबैग से बच गई जान
पुलिस का कहना है कि एयरबैग खुलने की वजह से निसान कार सवार सुशांत सक्सेना को मामूली चोट ही आईं। वहीं, स्विफ्ट में एयर बैग था या नहीं इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है।