फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arrested four crooks robbing trains

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Arrested four crooks robbing trains
अपराध - फोटो : अमर उजाला

 ट्रेनों में लूट और चोरी करने वाले चार बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 स्मार्टफोन, नगदी और पर्स बरामद किए गए हैं। जीआरपी ने इनसे कई वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए दो बदमाशों पर पहले भी चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। तीन बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश आनंद सागर निवासी भूड़ भारत नगर (विजय नगर), आदिल कसाई वाड़ा जेवर (गौतमबुद्ध नगर), अंकित कश्यप लछेड़ा (मुजफ्फरनगर), तनवीर अहमद नगर लिसाड़ी गेट (मेरठ) हैं।
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि  यह बदमाश आउटर के आसपास ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और ट्रेनों के धीमे होते ही कूदकर फरार हो जाते थे। इनके पास से 8 स्मार्ट फोन, पर्स, 3800 रुपये की नगदी, एक पैन कार्ड, आईकार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंकित कश्यप और आदिल पर चार-चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जबकि आनंद सागर पर दो मुकदमे हैं। आदिल, अंकित और तनवीर पूर्व में भी साहिबाबाद और थाना कोतवाली से भी कई बार जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed