{"_id":"57408bba4f1c1bcc64ac6f04","slug":"apartments-for-rent-in-the-running-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराए के फ्लैट में चल रहा था सेक्स रैकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स रैकेट मामले में विजयनगर पुलिस ने फरार सरगना सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया। वह किराए पर फ्लैट लेकर करीब दो माह से सेक्स रैकेट चला रहा था। सरगना और युवतियां फोन के जरिए ग्राहकों से संपर्क में रहते थे।
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस को छानबीन में पता चला है कि युवतियां पहले नोएडा में कॉलगर्ल के रूप में धंधा करती थीं। वहीं से सुभाष के संपर्क में आईं। वहां लोगों ने शिकायत की तो ठिकाना बदल लिया। सुभाष उन्हें कांशीराम कालोनी के पास गोकुलधाम सोसायटी ले आया, जहां 1500 रुपये किराए के फ्लैट में यह धंधा शुरू कराया था।
विज्ञापन
यहां अंजान व्यक्ति को ग्राहक नहीं बनाया जाता था। पुराने ग्राहकों या उनके जरिए आए नए ग्राहकों की ही फ्लैट में एंट्री थी। इस फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियों के चलते कालोनी के लोगों ने शुक्रवार को विजयनगर पुलिस से शिकायत की थी। सीओ प्रथम इंदरपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी की तो सूचना सही पाई गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि तीन युवक और दो युवतियों को फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शनिवार सुबह सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पति का छूटा साथ तो धंधे में उतर आईं: पुलिस गिरफ्त में दोनों युवतियों ने बताया कि वह आर्थिक तंगी की वजह से इस धंधे में आ गईं।
फेस थ्री, नोएडा निवासी युवती का कहना है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है, जबकि गाजीपुर दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि पति ने उसे छोड़ रखा है। पकडे़ गए युवकों में सद्दाम निवासी बिहार, आशीष निवासी पक्काबाग (हापुड़) और तनवीर निवासी कैला भट्टा फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनका कहना था कि वह पहली बार फ्लैट में आए थे।
और भी कई जगह चल रहा धंधा, पुलिस बेपरवाह: गाजियाबाद में और भी कई जगह हैं जहां इस तरह केधंधे चलने की सूचनाएं हैं। लेकिन पुलिस उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही। विजयनगर, सिहानी गेट, साहिबाबाद और लोनी क्षेत्र के लोग पूर्व में ऐसी शिकायतें कर चुकेहैं, वह कई बार पुलिस पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाते रहे हैं।
एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि विजयनगर से पुलिस को सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई है। आगे भी अगर सूचना मिलेगी तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।