फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anuj threatens to kill elder brother Pravin

बड़े भाई प्रवीण को भी मारने की धमकी देता था अनुज

Fri, 12 May 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 12 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Anuj threatens to kill elder brother Pravin
नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

पिता की हत्या कर फरार हुआ आईपीएस अफसर का भाई अनुज उर्फ डब्बू को भ्रष्टाचार शब्द से नफरत है। परिवार की मानें तो वह अपने बड़े भाइयों तक को नसीहत देता रहता था कि वे भ्रष्टाचार से दूर रहें। प्रधानमंत्री मोदी से अनुज बेहद प्रभावित है। करीब पांच माह पूर्व वह दिल्ली स्थित पीएम आवास तक जा पहुंचा था।

विज्ञापन


हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे वापस लौटा दिया था। यह बात खुद आरोपी के भाई प्रवीण ने बताई। प्रवीण ने बताया कि अनुज 11वीं फेल है। उसे पढ़ाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह नहीं पढ़ पाया।
विज्ञापन


प्रवीण ने बताया कि अनुज भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है। उसे महंगी गाड़ियों का शौक है। उन्होंने कुछ समय पर उसे करीब एक करोड़ कीमत की मर्सिडीज कार दिलाई थी। साथ ही कई और महंगी गाड़ियां गिफ्ट की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद जब भी वह मुंबई से राजनगर आते थे, अनुज उन्हें भी जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए वह ज्यादा दिन गाजियाबाद में नहीं रहते थे। उन्होंने बताया कि अनुज बात-बात पर शक करता था। खाना खाते समय वह परिजनों से कहता था कि खाने में जहर तो नहीं मिलाया।

उसे पिता पर भी शक था कि उसके पिता उसकी हत्या न कर दें। अनुज एक साल तक कविनगर सी-ब्लॉक स्थित कोठी में बहन के साथ भी रहा लेकिन उसके रवैये से तंग आकर बहन ने घर छोड़ दिया। वह अक्सर पड़ोसियों से भी झगड़ता रहता था।  


प्रवीण ने बताया कि दो माह पहले तक डब्बू का दिल्ली में इलाज चल रहा था, लेकिन पिता को लगा कि वह ठीक हो गया है, इसलिए इलाज बंद करा दिया। 20 दिन पहले उनकी मां राजकुमारी को लगा कि डब्बू की तबीयत सही नहीं है तो उन्होंने एंबुलेंस बुला ली मगर पिता ने एंबुलेंस लौटा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed