{"_id":"5aa12bde4f1c1b410b8bcc80","slug":"91520511966-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू की चपेट में आने से सुरक्षा गार्ड की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईएमयू की चपेट में आने से सुरक्षा गार्ड की मौत
Updated Thu, 08 Mar 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएमयू से कटकर सुरक्षा गार्ड की मौत
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल स्थित रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड की ईएमयू से कटकर मौत हो गई। जिस समय हादसा हुआ, सुरक्षा गार्ड मोबाइल पर बात करते हुए पटरी पार कर रहा था। शव की शिनाख्त करने बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
मूलरूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले राज किशोर (55) कड़कड़ मॉडल में रहते थे। वह औद्योगिक क्षेत्र साइट फोर की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड थे। एसएचओ लिंक रोड जेपी चौबे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे राजकिशोर कंपनी से सैलरी लेने जा रहे थे। तभी उनके फोन पर किसी की कॉल आ गई। वह बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इसी दौरान एक ईएमयू की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त पर परिजनों को जानकारी दी। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।