फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8th 5th Fail thugs extort collections were a manager, arrested

8वीं-5वीं फेल ठग कलेक्शन मैनेजर बन कर रहे थे उगाही, गिरफ्तार

Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
8th 5th Fail thugs extort collections were a manager, arrested
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

नूरगंज कॉलोनी में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर बनकर उगाही कर रहे दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक आठवीं तो दूसरा पांचवीं फेल है। दोनों के पास से फाइनेंस कंपनी के फर्जी दस्तावेज और आईडी मिली है।

विज्ञापन


मोदीनगर स्थित जन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर वैभव बालियान ने बताया कि कंपनी क्षेत्र की गरीब महिलाओं के समूह को रोजगार के लिए कम ब्याज पर तीस हजार रुपये तक का लोन देती है।
विज्ञापन


ब्रांच मैनेजर को मंगलवार को शिकायत मिली थी कि कुछ लोग उनकी कंपनी के कलेक्शन मैनेजरनकर नूरगंज कॉलोनी में लोन की किश्तों की उगाही कर रहे हैं। कंपनी अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने मौके से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि पूछताछ में ठगों ने अपना नाम खालिद निवासी संजय कॉलोनी व फुरकान निवासी बालाजी विहार अर्थला साहिबाबाद बताया। दोनों खुद को कंपनी का ब्रांच मैनेजर बताकर लोगों से लोन की किश्त वसूल रहे थे। इनके कब्जे से कंपनी के फर्जी दस्तावेज मिले हैं।

एक ने अतुल शर्मा और दूसरे ने विशाल चौधरी के नाम से उक्त फाइनेंस कंपनी की फर्जी आईडी कार्ड बना रखी थी। आरोपियों के पास उन लोगों की सूची भी थी, जिनसे लोन की रिकवरी की जानी है। आठवीं फेल फुरकान कपडे़ प्रेस का काम करता है, जबकि पांचवीं फेल खालिद ठेली लगाता है।

आरोपियों का कहना है कि पांच सौ रुपये रोजाना कमाने के लालच में आकर उन्होंने यह गलत काम किया। दोनों ने बताया कि उन्होंने भी पहले किसी दूसरी कंपनी से लोन लिया था। इसके चलते वह लोन देने वाली कंपनियों की गतिविधि समझ गए थे। मुरादनगर नूरगंज कालोनी में दो महीने पहले कंपनी की ओर से लोन देने का उन्हें पता चल गया था और वे पहले दिन से ही किश्त लेने में जुट गए थे।


कंपनी का कर्मचारी भी हो सकता है शामिल
पुलिस का मानना है कि आरोपियों के पास से लोन रिकवरी करने वाले लोगों की सूची मिली है, जिसकी जानकारी सिर्फ उक्त फाइनेंस कंपनी वालों के पास मिल सकती है। जांच की जा रही है कि फाइनेंस कंपनी का कोई पूर्व या वर्तमान कर्मचारी तो इनसे नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed