फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   80 thousand deceived by false promises of jobs company secretary

नौकरी का झांसा देकर कंपनी सेक्रेटरी से 80 हजार ठगे

Wed, 06 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
80 thousand deceived by false promises of jobs company secretary
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
कंपनी सेक्रेटरी महिला को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 80 हजार रुपये हड़प लिए। महिला एक फर्जी ऑनलाइन जॉब प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए ठगों के संपर्क में आई। आरोपियों ने महिला का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया था, जिसमें उनक ा सिलेक्शन होने का दावा किया। कविनगर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कविनगर निवासी महिला ने बताया कि वह गाजियाबाद की एक कंपनी में कार्यरत है। इंटरनेट के जरिए वह बैंक की जॉब सर्च कर रही थी। इस दौरान ऑनलाइन नेटवर्किंग कंपनी ने उसे एचडीएफसी बैंक में जॉब दिलाने का दावा किया था।
विज्ञापन


उन्होंने ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू समेत छह राउंड पास किए। इस दौरान कंपनी के पदाधिकारियों ने उनसे 12 बार में 80 हजार रुपये अकाउंट में जमा कराए। इंटरव्यू के बाद ठगों ने फाइनल राउंड के लिए सोमवार को कॉल करने के लिए कहा था। लेकिन कॉल नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खुद कॉल कर जानना चाहा, मगर फोन बंद आया। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ, तब उन्हें ठगे जाने का पता चला। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

सावधान रहें!
पुलिस ने बताया कि ऐसी तमाम फर्जी ऑनलाइन एजेंसी सक्रिय हैं। लिहाजा पूरी पड़ताल करने के बाद ही इन पर विश्वास करें। झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed